Thursday 22 September 2016

गोलगप्पा Stardom

भारत की अनेकता में एकता (Integrity in variety) का सबसे अद्वितीय उदाहरण है गोलगप्पा| यूँ तो भारत में व्यंजनो में इतनी विविधता दिखती है जीतने शायद हमारे सिर में बाल भी ना हो| पर गोलगप्पा एकमत्र ऐसी चीज़ है जो आपको भारत के किसी भी कोने किसी ना किसी नाम से मिल ही जाएगी|
अनेक नाम : 
पंजाब से निकल कर हरयाणा से दिल्ली की तरफ इसे गोलगप्पा कहा जाता है| फिर अचानक उत्तर प्रदेश मे घुसते ही इसका नाम में कुछ इस तरह का बदलाव आ जाता है - पानी के बताशे, पानी के पटाखे| 
नीचे बिहार और बंगाल की तरफ बढ़ेंगे तो फिर नाम में एक बड़ा बदलाव, - पुच्का |
उधर उड़ीसा और आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ते हैं तो फिर गुपचुप | 
मध्य प्रदेश मे फुल्की | 
महाराष्ट्र और गुजरात मे फिर नाम में तब्दीली - पानी पूरी अथवा पकोड़ी|
दक्षिण भारत का तो मुझे अंदाज़ा ही नही है|
काम: 
पहले तो भक्षक को भिखारी बना के हाथ में कटोरी लेने पे मजबूर कर देना, तत्पश्चात उसके मूह के अंदर घुस के वैकल्पिक तरल पदार्थ का ऐसा विस्फोट करना जिसमे आत्मा तक स्नान कर के आनंदित हो जाए | और ग़लती से भी अगर तारू छिल जाए तो आनंद दुगना!

No comments:

Post a Comment